
सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया, साथ ही केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री महिला बाल विकास साथ ही धार कलेक्टर ने बताया स्वस्थ जीवन का आधार












राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटन नगरी मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। धार जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भी इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और नगर के लोगों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम (भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम) और विभिन्न आसनों (भुजंगासन, मत्स्यासन, शवासन आदि) का अभ्यास कराया। यह आयोजन भारतीय धरोहर योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।धार जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य मांडू के समृद्ध पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, धार जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना, जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा,मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर,पुरातत्व विभाग के सीए प्रशांत पाटणकर सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा, “योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। यह न केवल शरीर को निरोग और लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। इसे दिनचर्या में शामिल करने से जीवन ऊर्जावान और समृद्ध बनता है।”
उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया मजबूत होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्राणायाम और ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है, तथा मानसिक थकान व चिंता दूर होती है। योग भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति स्वयं को समझ पाता है और जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना कर पाता है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन
15-20 मिनट के हल्के स्ट्रेचिंग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी
