
चालीसगांव में पूर्व नगरसेवक प्रभाकर चौधरी पर हमला

आपसी दुश्मनी के चलते हुआ है यह हमला

चालीसगांव भाजपा के पूर्व नगरसेवक प्रभाकर चौधरी पर कल रात चार लोगो ने कोयता से हमला किया . हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं और उन्हे उपचार के लिए निजी अस्पताल चालीसगांव,उसके बाद धूले , बाद में उन्हे वहां से नाशिक भर्ती कराया गया हैं। कुछ दिनों पहले, नदी पुल के पास नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने के विवाद के कारण यह हमला हुआ, यह सामने आया है। इस संबंध में प्रभाकर चौधरी के बेटे द्वारा दायर की गई शिकायत पर चालीसगांव सिटी पुलिस थाने में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना स्टेशन रोड पर वैष्णवी साड़ी सेंटर के पास रोडपर 26 तारीख को रात लगभग 11 बजे हुई। जब प्रभाकर चौधरी अपने स्कूटी पर जा रहे थे, सोमा चौधरी और के 3 साथी स्विफ्ट डिझायर कार से आये और प्रभाकर चौधरी को मारने के उद्देश्य से उनकी स्कुटी को टक्कर मारकर उन्हे जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद, सोमा चौधरी ने तेज कोयते से उनके चेहरा, गर्दन, छाती और दाहिने हाथ पर वार कर के प्रभाकर चौधरी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस हमले में उनके एक हाथ का पंजा कट गया हैं, जब प्रभाकर चौधरी ने विरोध किया, तो सोमा चौधरी के अन्य 3 साथियों ने उन्हें पकडकर रखा था। इस समय, सोमा चौधरी ने आतंक फैलाने के उद्देश्य से अपने हाथ में पकडा कोयता पास आने वालों लोगो की दिशा में हवा में फेंका। लोगों की गर्दी बढने से सोमा चौधरी और उसके तीन साथी कार में बैठकर हम तुझे छोडेंगे नही ऐसा चिल्लाकर छत्रपती शिवाजी महाराज चौक की ओर निकल गए। हमले में गंभीर चोटों के कारण प्रभाकर चौधरी खून ने लतपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर चोटो के कारण आगे के उपचार के लिए धूले में भर्ती कराया गया . वहा से भी उन्हें नाशिक में स्थानांतरित कर दिया गया है। चेतन प्रभाकर चौधरी की शिकायत पर सोमा उर्फ सागर दगडू चौधरी निवासी चौधरीवाडा चालीसगाव और उसके तीन अजनबी साथीदारो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।


