A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :रोक के बाद पुल से गुजर रहे भारी वाहन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा, हमीरपुर 15 अप्रैल विकास खंड क्षेत्र के मनकी गांव स्थित यमुना नदी में बने पुल से ट्रक निकलने

से छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

तथा भारी वाहनों के इस रास्ते से आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी

इस रास्ते से होकर ट्रक कुरारा निकल

रहे है। चौकी पुलिस भी इस पर रोक

नहीं लगा पा रही है।

कस्बा कुरारा से होकर यमुना नदी में

मनकी गांव में बने पुल से मूसानगर

की तरफ से पुल पार कर ट्रक मौरम

लेने कुरारा से होकर कदौरा क्षेत्र में

जाते है। इस रास्ते से कुतुबपुर, शिवनी

मिश्रीपुर, उमराहट, मनकी आदि गांवों

के लोगो का आवागमन रहता है। भारी

वाहनों के यमुना पुल से निकलने में प्रतिबंध है। तथा हरौली पुर गांव में

सड़क किनारे पुलिस चौकी स्थित है।

इन गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि इस

रास्ते से होकर ट्रक निकलने से छोटे वाहनों बाइक सवार आदि को परेशानी

का सामना करना पड़ता है। तथा दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

तथा रात में इनकी लाइट लगने पर रोड

में गड्ढे भी नहीं दिखाई देते है। कुरारा से

लेकर मनकी गांव तक सिंगल लेन सड़क होने के कारण तथा सड़क किनारे

गहरे गड्ढे होने के कारण बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे है। भारी वाहनों

के इस रास्ते से आवागमन में चौकी पुलिस भी नहीं रोक लगा पा रही है। इस

क्षेत्र के लोगो ने खाली ट्रक के आवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग

की है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!