

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। नगर समेत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो छात्राओं समेत आधा दर्जन घायलों को लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
नगर के हुसैनगंज निवासी नदिया हसन 18 वर्ष पुत्री अहमद हुसैन तथा ग्राम कपसा निवासी आकांक्षा 18 वर्ष पुत्री शिवसेवक बुधवार की दोपहर बड़े चौराहे स्थित एक महाविद्यालय से ऑटो में बैठ बाजार की ओर आ रही थी तभी मुख्य मार्ग पर मंडी गेट के समीप अचानक ब्लोरो गाड़ी के चालक द्वारा अपनी बोलेरो मोड़ने के चलते ई रिक्शा बेकाबू होने पर ई रिक्सा चालक ने उक्त ऑटो में टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इधर थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम निवादा निवासी शिवम 22 वर्ष पुत्र रामदास व संदीप 14 वर्ष पुत्र माहेश्वरी दीन मंगलवार की शाम बाईक द्वारा मौदहा से अपने गांव जा रहे थे तभी ग्राम सिलौली के निकट संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शिवम की हालत नाजुक होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया गया इधर ग्राम कम्हरिया निवासी दीपक 17 वर्ष पुत्र दुर्गा व ग्राम भैंस्ता निवासी कमलेश 50 वर्ष पुत्र रामेश्वर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो अपना इलाज सरकारी अस्पताल में कर रहे हैं।