A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ट्रांसफार्मर की चिंगारी से खेत में लगी आग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम अरतरा में शिवशंकर के खेत में सरकारी ट्यूबेल के ट्रांसफार्मर की चिंगारी से खेतों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 बीघा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। गांव के रामरतन,रमाशंकर, रमेश के खेत भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गेहूं की फसल की पराली भी जल गई।

Related Articles

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!