A2Z सभी खबर सभी जिले की

*तहसीलदार के आदेश के बावजूद परेशान किसान* *जमीन के रास्ते विवाद में दबंगो ने गेहूं से भरा खेत जलाया* *ना थाने कार्यवाही कर रहा है ना विभाग -क्या बिना नेता नगरी के नहीं मिल सकता न्याय?*

*तहसीलदार के आदेश के बावजूद परेशान किसान*

*जमीन के रास्ते विवाद में दबंगो ने गेहूं से भरा खेत जलाया*

*ना थाने कार्यवाही कर रहा है ना विभाग -क्या बिना नेता नगरी के नहीं मिल सकता न्याय?*

Related Articles

 

धार जिले के ग्राम एकलदुना दिग्ठान में खेत की जमीन के रास्ते को लेकर विवाद में हंजाबाई पति कालूराम जाती कुलमी के द्वारा डेहरी सराय पीथमपुर में मनीष पिता पवन जाति कुलमी पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमें बता गया कि
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक हंजाबाई पति कालुराम जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलुदना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार द्वारा अनावेदक मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार के विरूद्ध मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 131 के अंतर्गत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि आवेदक की स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि जिसका भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 कुल रकबा 0.272 हैक्ट की भूमि ग्राम एकलदुना दिग्ठान में स्थित है

जिसमें आवेदक द्वारा अपनी भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 पर कृषि कार्य हेतु औजार, हल, बैल, टेक्ट्रर, ट्राली एवं अन्य कृषि संसाधन से लाने ले जाने के लिये ग्राम एकलदुना दिग्ठान से बछडावदा वाले मार्ग से होकर सर्वे कमांक 348 की भूमि में से होकर आगे उत्तर की ओर बढकर सर्वे क्रमांक 382/1 जो कि अनावेदकगण मनीष पिता पवन की भूमि सर्वे नम्बर से होकर पश्चिम से पूर्व दिशा कि ओर स्थित रास्ते का उपयोग करते है। उक्त रास्ते के आवगमन में अनावेदकगण द्वारा अपनी भूमि सर्वे नं. 382/1 के पूर्वी सेडे पर तार फेसिंग कर अवरूद्ध कर दिया हैं। आवेदक द्वारा अवरूद्ध रास्ते को खुलवाये जाने हेतु निवेदन कई बार जिला कलेक्टर धार को जनसुनवाई में आवेदन दिए वही sdm पीथमपुर तहसील दार सागौर में कई बार आवेदन कर चुके हैं

वही दबंग मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना जमीन के रास्ते विवाद के बाद हंजाबाई के खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई वही मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना के खिलाफ हंजाबाई के बेटे संजय के द्वारा डेहरी सराय चौकी पर इन व्यक्तियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई गई उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पीडित परिवार के द्वारा cm हेल्पलाइन जिला कलेक्टर sdm पीथमपुर तहसीलदार सागौर पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद इन दबंगों कर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बताया जा रहा है कि विपक्षी पक्ष् की राजनीतिक पकड होने से राजस्व न्यायालय से पीडीता के खेत का रास्ता नहीं खोलने दिया जा रहा है वतर्मान में पीडीता के खेत की फसल भी जला दी गई है जिससे पीडीता का समय पर रास्ता न खुलने की दशा में पीडीता आत्मदाह कर लेगी जिसके जवाबदार विपक्षी पक्ष एवं प्रशासन होगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!