

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा(हमीरपुर)पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा lकोतवाली क्षेत्र के मदारपुर डेरा निवासी राकेश निषाद 28 पुत्र धनीराम निषाद की शादी तीन साल पूर्व फतेहपुर जनपद के ग्राम नथइपुर निवासी गुड़िया निषाद से शादी हुई थी। मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि राकेश की पत्नी गुड़िया दो माह पहले मायके चली गई थी और वह मायके से नही आ रही थी ,राकेश 31 मई को अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था, पता नही वहां पति पत्नी की क्या बात हुई की दो जून को वह अपनी ससुराल से वापस आया और शाम को यह कदम उठा लिया l मृतक राकेश के दो भाइयों में छोटा था उसके एक दो वर्षीय पुत्री है l भाई राजीव ने बताया कि मंगलवार की शाम को फिर से उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया। इस पर उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब मां उमा देवी कमरे में पहुंची तो शव लटका देख उसने शोर मचाया। उसकी मौत से मां उमा देवी,पिता धनीराम का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।