मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया दो लाख रुपये और बुलेट के लिए हत्या का आरोप

हमीरपुर :विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया दो लाख रुपये और बुलेट के लिए हत्या का आरोप
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने और लाश गायब करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की मां ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।निवादा थाना बिवांर निवासी छाया देवी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री दीपिका की शादी चार साल पहले चन्दपुरवा निवासी जनार्दन पुत्र स्व. मुन्नू सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। विदा के बाद से ही पति, सास, ननद और देवर दीपिका से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये नगद और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ लगातार मारपीट और बेइज्जती की जाती थी। जिस पर वह कई बार ससुराल जाकर समझाने का प्रयास कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति नहीं हैं और आर्थिक स्थिति सही नहीं है, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। आरोप है कि 1 जून 2026 को ससुरालीजनो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दीपिका को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश गायब करने का प्रयास किया गया। पीड़िता की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।