A2Z सभी खबर सभी जिले की

“केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा”

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत

मनावर। (जिला धार) धार ग्रामीण जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के बाग में भारतीय जनता पार्टी बाग मंडल सम्मेलन में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की उन्नति के विभिन्न आयामों को कार्यकर्ता बंधुओं के समक्ष साझा किया गया।

इस दौरान बाग मंडल के कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सरदार सिंह मेड़ा (जिला पंचायत अध्यक्ष), मुकामसिंह निगवाल (पूर्व विधायक), विकास मेहरवाल (जिला उपाध्यक्ष), सुरेश सिसोदिया (मंडल अध्यक्ष) सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Show More
Back to top button