A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपेरशन एंटीवायरस 2.0’ के तहत कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार 

ऑपेरशन एंटीवायरस 2.0’ के तहत कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

डीग-  डीग जिले की खोह थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0’ के तहत कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, छह फर्जी सिम कार्ड, चार बैंक पासबुक और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग से जीवनवास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गतिविधियों में लिप्त हैं। इस पर एएसआई नाहर सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जिलसाद पुत्र अयूब (20), वाजिव पुत्र मजीद (24) निवासी रूंध खोह, तथा जाबिद (20), ताहिर (31) और साबिर (22) पुत्र दलशेर निवासी गदड़वास शामिल हैं। एक नाबालिग को भी ठगी में संलिप्त पाए जाने पर निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि ये लोग किस तकनीक से लोगों को ठगते थे और क्या इनका अन्य साइबर गिरोहों से भी संबंध है। इस कार्रवाई में साइबर सेल की टीम का भी सहयोग रहा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!