A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आज विशेष न्यायाधीश (द0प्रे0क्ष0)/नोडल अधिकारी लोक अदालत राजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी 09 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

Related Articles

बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, होर्डिंग एवं अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक वादकारी इसका लाभ उठा सकें।उन्होंने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण करना है।

 

लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, बैंक ऋण (एनपीए) वसूली, विद्युत एवं जल बिल विवाद, चेक बाउंस प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, पेंशन प्रकरण, ट्रैफिक चालान सहित अन्य दीवानी मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सकता है।

 

बैठक में सीएमएस डॉ. आर.एस. प्रजापति, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सीएमओ की ओर से डॉ. पुष्पेन्द्र, नगर पालिका की ओर से प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, हेड पोस्ट मास्टर की ओर से मोहित, बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अजीत कुमार निगम, एआरएम की ओर से स्नेहलता सोनकर, प्रोबेशन अधिकारी की ओर से गोपाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!