A2Z सभी खबर सभी जिले की

मित्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां

डीग जिले के कामां कस्वे में जॉइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के तत्वाधान में 3 अगस्त 2025 को मित्रता दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ! अध्यक्ष खेमराज मातुकी वाले ने बताया कि आने वाली 3 अगस्त 2025 दिन रविवार को स्थान खण्डेलवाल भवन कामां में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि कामां विधायक नौक्षम चौधरी रहेंगी ! अध्यक्षता व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोरा, विशिष्टअतिथि डॉ योगेश कुमार जाटव खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कामां व विशिष्ट अतिथि डॉ बी एस सोनी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी रहेंगे ! अध्यक्ष खेमराज खण्डेलवाल मातुकी वाले ने अपील के तौर पर सभी को विशेष आमंत्रित कर शिविर में भाग लेने का आमंत्रण दिया !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!