

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा ब्लॉक के राजमार्ग से जुड़े भमौरा गांव के मार्ग पर नारायच से क्योंटरा के पास स्थित पुलिया के समीप सड़क बरसात के कारण बुरी तरह धंस गई थी। सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को समाजसेवी सफीक अहमद ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क के धंसे हिस्से में रबिश और ईंट डलवाकर अस्थायी मरम्मत कराई, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली।ग्रामीणों ने समाजसेवी और उनकी टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशासन से जल्द स्थायी रूप से सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

