A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामां की रामलीला में अजमेर से आकर सीनियर आरएएस एडीएम ने किया मनु का अभिनय

कामां की रामलीला में अजमेर से आकर सीनियर आरएएस एडीएम ने किया मनु का अभिनय

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन कामां के पूर्व उपखंड अधिकारी भवानी सिंह पालावत ने अजमेर से आकर स्वयंभू मनु का अभिनय किया।
इस रामलीला में मनु शतरूपा संवाद, रावण कुंभकरण विभीषण आदि का वरदान मांगना, मेघनाद का देवताओं से युद्ध, पृथ्वी का देवताओं के पास विनती करना, लक्ष्मी विष्णु संवाद और सीता जन्म प्रसंग की भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया गया।
रामलीला में विष्णु के रूप में भुवनेश्वर शर्मा, लक्ष्मी के रूप में गोविंद डिंपू, मनु के रूप में भवानी सिंह पालावत एडीएम, शतरूपा के रूप में हर्षवर्धन पाराशर, रावण के रूप में मुकेश शर्मा, कुंभकरण के रूप में सुरेश शर्मा, विभीषण के रूप में राजेंद्र एडवोकेट, मेघनाथ के रूप में भुवनेश कटारा ने बेहतरीन अभिनय किया  !
वहीं जनक के रूप में डॉक्टर हजारी लाल आर्य एवं जनक मंत्री के रूप में भवानी शंकर सेन के अभिनय को बहुत सराहा गया। ब्रह्मा के रूप में उमाशंकर शर्मा, शंकर के रूप में अशोक सोनी, इंद्र के रूप में कपिल अग्रवाल का अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आया। किसान के रूप में ओंकार शर्मा और किसानी के रूप में गिरधर शर्मा के अभिनय को भी लोगों ने बहुत सराहा।
इस अवसर पर रामलीला के शुभारंभ के समय लालदास मंदिर कोठ ऊपर के महंत जमुना गिरी महाराज ने आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ कराया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!