A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा-महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत पाली ने गांव में लगवाए 8 फ्री वाई फाई

हरियाणा-महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत पाली ने गांव में लगवाए 8 फ्री वाई फाई

पत्रकार  मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा

महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत पाली ने गांव में 8 फ्री वाई फाई सुविधा शुरू की है

 

हरियाणा [महेंद्रगढ़] आपको बता दे की हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली में ग्राम पंचायत ने एक नई पहल शुरू की जिसका फायदा पूरे गांव को मिलेगा ।

ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज सिंह फौजी ने बताया की पिछले दिनों गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है जिससे पूरे गांव को फायदा मिल रहा है गांव में सीसीटीवी से गांव में चोरी की घटनाओं से निजात मिली है जिससे सभी ग्रामवासियों को लाभ मिल रहा है।

Related Articles

बदलता हुआ गांव पाली सपनों को साकार करता गांव पाली 

उन्होंने बताया की समस्त ग्राम वासियों के साथ सहयोग एवं आशीर्वाद से आज गांव में 8 फ्री वाई-फाई शुरू कर दिए गए हैं जिनके पासवर्ड 1 से 8 है।

गांव के सरपंच देशराज सिंह फौजी ने कहा की प्रयास रहेगा आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई और जाए आज  मैन बस स्टैंड पर दो वाई-फाई लगाए गए हैं और बाकी के गांव में लगाए गए है और कहा की मेनिफेस्टो के माध्यम से चुनाव से पहले गांव से कुछ वादे किए थे। जिन में आज एक वादा और पूरा हुआ।

ग्राम वासियों का साथ सहयोग आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना करता हूं। परमहंस त्यागी बाबा जयराम दास जी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!