दिलीप कुमरावत तहसील रिपोर्टर 9179977597
“भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन”
मनावर। (जिला धार) इस वर्ष धार जिले के मनावर, गंधवानी, धरमपुरी, कुक्षी, डही तहसील में किसानों के द्वारा गर्मी के सीजन में मूंग व उडद की फसल बोई गई।
उक्त फसल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा MSP पर खरीदने का निर्णय लेकर 19/06/2025 से पंजीयन करने का आदेश किया गया है, लेकिन जिले में उक्त फसल का पटवारी एवं ग्राम सेवक द्वारा सर्वे नहीं किया गया। जिसके कारण किसानों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नायब तहसील को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर इन पांचों तहसीलों में कृषि विभाग, राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कराने की मांग की गई। जिससे किसान पंजीयन करवाकर अपनी फसल MSP पर बेचकर शासन की योजना का लाभ ले सके। ज्ञापन भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, जिला महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवल्लभ शर्मा ने दिया।
इस अवसर पर किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल पाटीदार ने दी।
7 1 minute read

