A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारन
Trending

छज्जा निर्माण को लेकर विवाद में मारपीट और चाकूबाजी वार्ड प्रतिनिधि सहित तीन लोग ज़ख्मी

नरहरपुर गाँव में दो पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदला, सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार जारी

छपरा सारण से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट 

सारण ज़िले के गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गाँव में छज्जा ढलाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें वार्ड प्रतिनिधि सहित तीन लोग जख्मी हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से नरहरपुर निवासी युगल किशोर सिंह की पत्नी 55 वर्षीय ईंदू देवी और उनका 30 वर्षीय पुत्र दिग्विजय कुमार घायल हुए हैं। दिग्विजय कुमार के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

वहीं दूसरे पक्ष से वार्ड-14 के प्रतिनिधि 52 वर्षीय विजेंद्र कुमार सिंह, पिता उदय नारायण सिंह, घायल बताए गए हैं। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, लाठी-डंडे से हमला और धारदार हथियार के प्रयोग का आरोप लगाया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घर के छज्जे की ढलाई को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। मंगलवार को ढलाई के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!