A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दो दिन में नहीं पकडा जा सका कटखना बंदर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में दो दिन गुजारने के बाद कटखना बंदर पकड़ में नहीं आए आया है इससे ग्रामीणों में दहशत है क्योंकि वह लगातार हमले करके लोगों को जख्मी कर रहा है।

ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में पिछले एक माह से कटखने बंदर ने आतंक मचा रखा है अभी तक यह गांव के करीब 16 लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए गांव के अरविंद कुमार के घर पर पिंजरा लगाया था दो दिन गुजरने के बाद यह पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही यह हमलावर हो जाता है। दिनभर कहां छुपा रहता है पता नहीं चलता है जैसे सूर्य अस्त होता है इसकी सक्रियता बढ़ जाती है और इसने ज्यादातर लोगों को शाम के समय ही काटा है। इसने गांव के शिवकुमार को पांच बार काटा है।

Related Articles
Show More
Back to top button