A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

सरकारी अस्पताल की छत से लगातार प्लास्टर गिरने से डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी भयभीत है

सरकारी अस्पताल की छत से प्लास्टर गिरने से बाल बाल बच्चे स्वास्थ्य कर्मी

सरकारी अस्पताल की छत से लगातार प्लास्टर गिरने से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भयभीत
चिचोली – बैतूल जिले के चिचोली के सरकारी अस्पताल में मरीजो के साथ चिकित्सक भी सुरक्षित नहीं है यहां लगातार छत से प्लास्टर गिरने की खबरें आती रही है
ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि जब मरीज की देखभाल करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा
लगातार चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत से प्लास्टर गिरने से स्वास्थ्य कर्मी भयभीत नजर आ रहे हैं
बुधवार को वैक्सीन कोल्ड चैन कक्ष की छत से प्लास्टर गिर गया कक्ष में आई एल आर के पद पर पदस्थ राकेश सोनी इस दुर्घटना में बाल बाल बच गए
22 फरवरी को भी महिला प्रसुति वार्ड की छत के नीचे का प्लास्टर गिरा है

और बी ई कक्ष के छत का प्लास्टर गिर चुका है जहां टेबल कुर्सी और पंखा टूट कर चकनाचूर हो गए थे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिल्डिंग की छत से लगातार प्लास्टर गिरने की समस्या को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को जर्जर जर्जर भवन मे काम करने में आ रही समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा है

ज्ञापन देते समय अनिल कटारे ,विनीत आर्य, राकेश सोनी राजकुमार यादव राजेंद्र नागर , कविता पाटिल, रिंकी पवार, विजय माकोड़े, राकेश धुर्वे संतोष उईके ,निलेश गावंडे ,शामिल रहे

Related Articles

सरकारी अस्पताल के छत से लगातार प्लास्टर गिरने की समस्या को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी राजेश अतुलकर से चर्चा करने पर बताया कि

जर्जर जर्जर अस्पताल भवन की समस्या विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है
और नवीन बिल्डिंग बनाने के लिए पत्र लिखा है

Show More
Back to top button