A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

देर रात अचानक गिरा विशालकाय पीपल का पेड़

पलिया कलां देव स्थान पांडे बाबा मंदिर में गिरा विशालकाय पीपल का पेड़

लखीमपुर खीरी से सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

देर रात अचानक गिरा पेड़ बना चर्चा का विषय

Related Articles

स्टेशन रोड पलिया कलां की पांडे बाबा गली में स्थित देव स्थान पांडे बाबा मंदिर में करीब 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया जो शहर में चर्चा का विषय बन गया यह विशालकाय पीपल का पेड़ शनिवार रात करीब 11:00 के समय अचानक गिर गया जिसकी खबर मंदिर के पुजारी व स्थानी लोगों के द्वारा नगर पालिका टीम को दी गई खबर मिलते ही आज रविवार सुबह स्थानी प्रशासन व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और राहतकार्य शुरू किया गया मंदिर परिषद में रात के समय कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया वही मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पीपल का पेड़ वर्षों से मंदिर की पहचान रहा है और लोग इसे धार्मिक आस्था से भी जोड़ते हैं इसके बाद प्रशासन के द्वारा पेड़ को वहां से हटाया गया आपको बता दें कि पांडे बाबा मंदिर पलिया नगर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और यहां दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं मंदिर के पुजारी के द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया की 21 मई को तेज आए तूफान के कारण इसकी जड़े हिल गई थी

जिसके बाद यह विशालकाय पीपल का पेड़ आज 31मई की रात करीब ग्यारह बजे के समय अचानक जोर दार आवाज के साथ गिर गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!