

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
पहले मैंच में लखनऊ ने चण्डीगढ को बड़े अंतर से हराया

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में रविवार से शुरू हुए मौलाना सलीम जाफरी मेमोरियल हाकी चैम्पियन ट्राफी 2025 का पहला मैंच साईं हास्टल लखनऊ और चंडीगढ़ (पंजाब) की टीमों के बीच खेला गया जिसमे मैंच के शुरुआत से ही लखनऊ की टीम हावी रही और मैंच के पहले क्वार्टर के तीसरे व चौथे मिनट में लखनऊ ने दो गोल कर मैंच में पैर जमा लिए जबकि दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। वहीं तीसरे क्वार्टर के शुरू में लखनऊ ने लगातार तीन गोल कर मैंच पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया और अब मात्र मैंच में औपचारिकता रह गई थी जिसके बाद लखनऊ ने अंतिम क्वार्टर में एक और गोल दागकर 6-0 के बड़े अंतर से मैंच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। मैंच में शानदार प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के आशीष को मैन आफ द मैंच चुने गए जबकि रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई जबकि रिजर्व अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता व स्कोरिंग जज बृजेश कुशवाहा रहे। इस मैंच के मुख्य अतिथि समाजसेवी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मौलाना खान रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि एमआईएम के बुंदेलखंड प्रभारी सादिक व ख़्वाजा इफ़्तिख़ार उद्दीन रहे। इस दौरान कमेटी के आयोजक निजामुद्दीन पावर, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, हामिद हुसैन, शमशाद जमील, मोहम्मद रज़ा सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।