A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :यमुना-तालाबों में बढ़ते हादसों पर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर में बढ़ती गर्मी के बीच नदियों और तालाबों में डूबने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने आमजन से जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गर्मी के चलते लोग बड़ी संख्या में नदियों, तालाबों और घाटों पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल तैरना जानने वाले व्यक्ति ही गहरे पानी में जाएं और किसी भी नए जलाशय में उतरने से पहले उसकी गहराई और पानी के बहाव की जानकारी अवश्य लें।

Related Articles

प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को नदी, तालाब, पुल और गहरे गड्ढों के पास जाने से रोकने की अपील की है। साथ ही पुलों और ऊंचे स्थानों से पानी में छलांग लगाने पर भी रोक लगाने को कहा गया है। एडीएम ने चेतावनी दी कि सेल्फी लेना, खेल-कूद करना या बहकावे में आकर गहरे पानी में जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

डूबते व्यक्ति को बचाने के दौरान सीधे पानी में उतरने के बजाय रस्सी, बांस या कपड़ों की मदद लेने और तत्काल 112 पर सूचना देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील भी की है।

जनपद प्रशासन ने लोगों से गर्मी के मौसम में जलाशयों के आसपास सतर्क रहने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!