
*थाना लालगंज*
*जनपद बस्ती*
*दिनाँक -05.01.2026*
*थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या मे वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
आज दिनांक 05.01.2026 को आवेदिका उर्मिला देबी पत्नी हरिलाल ग्राम बारीडीहा पो0 सिसवनिया थाना-महुली जिला-संतकबीर नगर मो0नं0-6393169527 उपस्थित थाना आकर एक अदद तहरीर दिया कि आवेदिका की लड़की कंचन की शादी अरविन्द कुमार पुत्र रामकोमल ग्राम मथौली चन्द्रनगर वार्ड न0 2 बनकटी , थाना- लालगंज जिला-बस्ती के साथ दिनांक-13.05.25 को हुआ था । शादी के वाद आये दिन वादिनी की लड़की कंचन को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में की मांग करने , दहेज न मिलने पर वादी की लड़की को प्रताड़ित करना मार-पीट करते थे , दिनांक 03.01.2026 को रात्रि करीब 01.30 बजे वादिनी की लड़की को वादिनी के दामाद अरविन्द व अरविन्द के पिता राम कोमल , बङा भाई संजय कुमार तथा दामाद की माता द्वारा मिलकर हत्या कर देने के सम्बन्ध दिया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 006/2026 धारा 85,80(2) B.N.S व 3/4 DP ACT बनाम 1. अरविन्द पुत्र रामकोमल आदि 04 नफर निवासीगण ग्राम मथौली चन्द्ररनगर वार्ड न0 2 बनकटी , थाना- लालगंज जिला-बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना श्री कुलदीप सिंह यादव क्षेत्राधिकारी महोदय रूधौली द्वारा सम्पादित की जा रही है, मृतका कंचन की पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही दिनांक 03.01.2026 को कराया जा चुका है । जिसके क्रम में प्राप्त हुकुम तहरीरी पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनन्दन सर के आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त सर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय श्री कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज महोदय श्री संजय कुमार मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 006/2026 धारा 85,80(2), B.N.S व 3/4 DP ACT थाना लालगंज जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र रामकोमल को आज दिनांक -05.01.2026 को समय -13.05 बजे ग्राम मथौली के बाहर आम के पेड़ के पास रोड़ पर से मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए, पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. अरविन्द कुमार पुत्र रामकोमल सा0 मथौली चन्द्ररनगर वार्ड न0 2 बनकटी थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 29 बर्ष
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
2. व0उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3. का0 राकेश तिवारी थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
4.का0- अनिल यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती
05.का0 विकाश गौड़ थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*
मो0 9565061080
