
पुर=मंसूरी समाज की तरफ से समाज के सदर इकबाल मंसूरी ने पिछले कार्यकाल की समाप्ति के चलते मंसूरी समाज पुर के पदाधिकारियों के पुनः चुनाव करने पर सहमति दी।
मंसूरी समाज के सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम ने समाज जनों के बीच पदाधिकारीयों के चुनाव पर चर्चा की जिसके तहत,निर्विरोध रूप से पूर्व कमेटी को ही अगले कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त किया गया । जिसके तहत इकबाल मंसूरी को सदर, मोहम्मद सलीम को सेक्रेट्री ,जाबिर हुसैन मंसूरी को खजांची , शरीफ मोहम्मद मंसूरी को नायब सदर, शाहरुख मंसूरी को नायब सेक्रेट्री पद पर नियुक्त किया गया साथ ही सद्दाम मंसूरी , सद्दाम मंसूरी (राजगढ़ वाले ) ,फारुख मंसूरी , यूसुफ मंसूरी,नाहिन मंसूरी ,आसिफ मंसूरी,मोइनुद्दीन मंसूरी ,हाजी मुंशी मोहम्मद ,मोहसिन हुसैन ,जाकिर हुसैन ,जमाल मंसूरी ,रशीद हुसैन ,असलम हुसैन ,सलीम मंसूरी , रमजान मोहम्मद ,अनार हुसैन ,आबिद हुसैन ,सिराज हुसैन ,शराफत मंसूरी ,समीर मंसूरी को कार्यकारिणी मेंबर नियुक्त किया गया ।
सदर इकबाल मंसूरी ने समाज की खिदमत के लिए दोबारा मौका देने पर सभी का शुक्रिया अदा किया और सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहते हुए मंसूरी समाज एवं गांव के विकास हेतु संपूर्ण रूप से भागीदारी निभाने पर जोर दिया ।
