A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोमेंटम पांढुर्णा ने पहले ही वर्ष में रचा कीर्तिमान, 10वीं के परिणामों में 94.2% सर्वोच्च

मोमेंटम पांढुर्णा ने पहले ही वर्ष में रचा कीर्तिमान, 10वीं के परिणामों में 94.2% सर्वोच्च

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना शहर में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे मोमेंटम पांढुर्णा ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र (2025–26) में कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र मयंक राऊत ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मोमेंटम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 12 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणामों से स्पष्ट है कि संस्थान ने समग्र रूप से विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

संस्थान द्वारा अपनाई गई शैक्षणिक पद्धति इस सफलता का प्रमुख आधार रही। इसमें 100 से अधिक परीक्षा प्रणाली, 5000 से अधिक प्रश्नों का अभ्यास, अवधारणा से प्रवीणता मॉडल, प्रदर्शन मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन तथा बोर्ड के नवीन प्रारूप के अनुरूप दक्षता-आधारित शिक्षण पद्धति शामिल है।

संस्थान की शैक्षणिक समन्वयक डॉ. निधि उपगड़े ने बताया कि संस्थान में आईआईटी, वीएनआईटी तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी और अत्यधिक दक्ष शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें शिक्षण का वर्षों का अनुभव है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से शंका समाधान सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की अवधारणाएं और अधिक स्पष्ट होती हैं तथा यही निरंतर प्रयास बेहतर परिणामों का आधार बनता है।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह परिणाम केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है, जिसने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
मोमेंटम पांढुर्णा ने पहले ही वर्ष में अपने परिणामों से यह सिद्ध कर दिया है कि सुनियोजित तैयारी और उचित मार्गदर्शन से उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button