

महाप्रभुजी की श्रीकुंड कामवन स्थित बैठक पर अन्नकूट महोत्सव 24 अक्टूबर को
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां । आदि वृंदावन कामवन में श्रीकुंड पर स्थित श्री महाप्रभुजी की प्राचीन एवं दुर्लभ बैठक पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 24 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से होगा । शुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस अन्नकूट महोत्सव में देश-विदेश के अनेक भक्तों का आगमन रहेगा उल्लेखनीय है कि बज 84 कोस के कामवन में स्थित यह श्री महाप्रभुजी की बैठक पूरे भारतवर्ष में स्थित 84 बैठकों में से एक प्रमुख बैठक है । जहां श्री महाप्रभुजी के अलावा गोसाई श्री विट्ठल नाथ जी श्री गिरधर जी गोकुलनाथ जी एवं गोविंद प्रभु पाँच आचार्य की बैठक विराजित है ।ब्रह्मराक्षस की मुक्ति से जुड़ी हुई यह बैठक देश-विदेश के वैष्णवन के लिए अत्यंत महत्व रखती है यहां के श्रीकुंड की रज को नित्य प्रति मुख में पान करके ही पूरे विश्व के वैष्णव जन अपनी दिनचर्या को प्रारंभ करते हैं । इस अवसर पर श्री महाप्रभुजी की बैठक पर सकड़ी एवं अनसकरी विविध प्रकार के सामग्री व्यंजनों को प्रभु के लिए भोग धराया जाएगा।