A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्य न्यायधीश पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति एवं बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए |

पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र में अम्बेडकर चेतना परिषद एवं यूनाइटेड मिल्ली फोरम हुसैनाबाद संयुक्त रूप से मांग करती है कि मुख्य न्यायधीश पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति एवं बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए और इन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाए |

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश श्री बी0 आर0 गवाई पर कोर्ट रूम में जूता फेंका गया एवं ग्वालियर में अनिल मिश्रा के द्वारा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी किया गया है जो काफी निंदयनीय अलोकतांत्रिक तथा असंवैधानिक है | ऐसे लोगों के कार्य से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक शांति भांग होने का खतरा है | मौके पर मौजूद माननीय पंकज कुमार (सीओ हुसैनाबाद) जी को ज्ञापन सौंपा गया अम्बेडकर चेतना परिषद एवं यूनाइटेड मिल्ली फोरम हुसैनाबाद संयुक्त के द्वारा मौके पर विजय कुशवाहा (अम्बेडकर चेतना परिषद पूर्व अध्यक्ष), कृष्णा बैठे (व्यापार मंडल अध्यक्ष),बी. के रंजन (वर्तमान अध्यक्ष), अनिल राम ( वार्ड संघ प्रखंड उपाध्यक्ष हुसैनाबाद,)अजय भारती (बहुजन समाजवादी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष), नगर पालिका उप अध्यक्ष ज़्यासुद्दीन सिद्दीकी, आर.जे.डी प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम (पूर्व मुखिया कोरदावर पंचायत ), रमाशंकर चौधरी (पूर्व मुखिया देवरी कला पंचायत), अबू नसर सिद्दीकी (मुखिया हैदरनगर कोशियारा पंचायत), ज़ुबैर सर (शिक्षक), महेन्द्र राम, हरि यादव, अब्बास अंसारी, राजेश्वर यादव, रामेश्वर मेहता, सुरेश मेहता, नर्सिंग मेहता, लक्ष्मण मेहता, कृष्ण राम, डॉ. संतोष कुमार, नारायण कुमार, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, रामलखन मेहता, प्रदीप पासवान, अभीषेक पासवान, रोहित कुमार, प्रेम कुमार, रामप्रवेश पासवान, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र मेहता, सुनेश्वर राम, राजेन्द्र मेहता, राकेश कुमार, संतोष कुमार पासवान, सुहैल खान (वार्ड पार्षद), राकेश राम, बीरेंद्र राम, विनोद कुमार, कन्हाई राम, नरेश रजवार, गुड्डू कुरैशी, रामचरित्र मेहता,लवकुश कुमार, दीपक राम आदि सदस्य गण मौजूद थे |

पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!