
शुद्धाद्वैत पंचम,सप्तम पीठ में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के भव्य दर्शनों में श्रद्धालुओं का ताँता उमडा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामाँ – आदि वृंदावन कामवन के पुष्टिमार्गीय पंचम निधि श्रीगोकुल चंद्रमा की हवेली व सप्तम निधि श्री मदनमोहन जी मंदिर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालु उमड पड़े । शुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज जी की सानिध्य में आयोजित गोवर्धन पूजा में सुबह गायों के समक्ष प्रभु ने विराजकर आनंद प्रदान किया । वहीं गोस्वामी बालकों ने दूध दही घृत शर्करा और शहद के साथ गोवर्धन को अभिषेक कराया और उसके बाद विभिन्न ग्वाल वालों को वस्त्र आदि भेंट करके उनकी पहरावनी की । उसके बाद दोपहर 3:00 बजे अन्नकूट दर्शनों में श्रद्धालुओं का ताँता उमड पड़ा । जिसमें अनेक प्रकार की व्यंजन सामग्री ठाकुर जी के समक्ष प्रसाद के लिए रखे गए जिनमें लड्डू मोनथार ठौर पेड़ा बासोंधी लुचई जीरा चावल मूंग पापड़ बुझेना आदि विभिन्न प्रकार के व्यंजन ठाकुर जी के समक्ष समर्पित गए दही भात शिखरन भात मेवा भात आदि व्यंजनों को प्रभु के समक्ष समर्पित किया गया।वहीं सप्तम पीठ श्री मदनमोहनजी मंदिर में सप्तम पीठाधीश्वर गोस्वामी ब्रजेश कुमार जी महाराज के सान्निध्य में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ब्रज चौरासी कोस के प्रमुख केंद्र कामवन के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट महोत्सव के दर्शन कर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की । इन मंदिरों में राधावल्लभ मंदिर, गोविंददेव वृन्दरानी मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, मुरली मनोहर कावड़िया मंदिर, गोपीनाथ मंदिर आदि में लोगों ने दर्शन किए ।