
*प्री मानसून खेल महोत्सव का भव्य हुआ शुभारंभ, आज होगा समापन,
, योग से हुआ प्रारंभ हुआ ,
*
बालाघाट… बालाघाट मुलना स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्री मानसून खेल महोत्सव का शुभारंभ आज 6 बजे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी बालाघाट के सौजन्य से आयोजित किया गया। 10 जून से 11 जून 2025 तक आयोजित कार्यक्रम में योग से प्रारंभ होकर जुंबा पर उत्साह के साथ किया। महोत्सव के प्रथम दिन बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी जी , जिला आयुष अधिकारी डॉ.मिलिंद चौधरी, श्री तपेश असाटी अध्यक्ष जिला स्पोर्ट अकैडमी, श्री नरेश धुवारे अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ,आशीष मिश्रा सेक्रेटरी जिला स्पोर्ट अकैडमी, श्री अभिनव पांडे, सहित समस्त सदस्यों , खेल संघ के प्रतिनिधि की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। महोत्सव में शामिल हुए एसडीएम श्री गोपाल सोनी जी ने योग के महत्व और संगीत अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि हम वर्ष पर हम जुंबा डांस कर सकते हैं । योग और संगीत को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।जिसके माध्यम से शरीर स्वस्थ रहेगा और युवाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा ।उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला स्पोर्ट अकैडमी की पूरी टीम को बधाई थी। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी श्री मिलिंद चौधरी ने भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर योग अभ्यास कराया जा रहा है जिसके माध्यम से प्रोटोकॉल को सभी लोगों को समझ सके और आज इस योग, फिटनेस के इस प्री मानसून खेल महोत्सव में सभी चीजों का समावेश किया गया। महोत्सव में प्रशिक्षक सचिन कृष्णन,अनमोल भीमटे ओमप्रकाश दमाहे , पूजा अग्रवाल ने जुंबा डांस पर सभी ने एक्सरसाइज की। इस अवसर पर एसडीएम श्री गोपाल सोनी जी ने भी जुंबा डांस करने से अपने आप को नहीं रोक पाए। और उपस्थित जनों को फिटनेस का संदेश दिया। महोत्सव के उद्देश्य आयोजन को सामने रखते हुए अध्यक्ष जिला स्पोर्ट अकैडमी श्री तपेश असाटी जी ने उपस्थित जनों को जानकारी देते हुए कहा कि मानसून के पूर्व प्री मानसून महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें योग जुंबा और फिटनेस एक्सरसाइज को शामिल किया गया है और वर्षभर प्रतिमाह अलग-अलग खेल गतिविधियों का आयोजन होगा जिससे युवा जुड़कर फिटनेस के प्रति प्रेरित होंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बालाघाट के हर वर्ग स्कूल ,कॉलेज, युवाओं , हर उम्र के नागरिकों मनोरंजन, योगा, फिटनेस, ओर खैलो से जोड़ना है एवं सुबह के समय हर कोई एक घंटा रोज फिटनेस का डोज के माध्यम से अपने स्वास्थ को बेहतर बना सकते हैं। और 11 जून को भी प्री खेल मानसून महोत्सव होगा । इस अवसर पर जिला वालीबॉल के वरिष्ठ कोच सुधीर तोमर, अमिता गुप्ता,धीरज कुमार, पूजा अग्रवाल ट्रेनर, छबिंद्र सोनेकर संचालक एश्वर्य कंप्यूटर, अभिषेक पांडे सचिव डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट एकेडमी,, कऐश्वर्य कंप्यूटर बालाघाट, खेल प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र यादव, कमल तेलासे सचिंद्र कृष्णन , श्री शंकरलाल रहगडाले खेल विभाग, अजय ठाकुर,सुनील यादव, सुनील राजपूत जी, श्रीमती जयश्री सोनवाने,पारुल गौतम,युवा समन्वयक लव पटेल,रीना रटनेरे,दिव्या सौलखे ,मोहसीन खान कोच व्हालीवाल, ट्रेनर ओमप्रकाश दमाहे ,सुश्री आसू पवार कोएथलेटिक्स संघ,श्री अनमोल भीमटे यूइबर,
श्री लिल्हारे जी गोगलाई अभिभावक सहित खिलाड़ी, युवा साथी, महिलाएं उपस्थित रहे।