
*ग्राम जरवाही में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव निकल गई भव्य शोभायात्रा*

कटनी/जरवाही।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम जरवाही में श्री हनुमान उत्सव समिति एवं बजरंग दल, विश्वहिंदू परिषद द्वारा लोहार बाबा की मढ़िया में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजन, हवन, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा के दौरान हनुमान भक्तों ने नाच-गाकर, ध्वज लहराकर भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह शोभायात्रा श्री हनुमान उत्सव समिति, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोहार बाबा की मढ़िया से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए मढ़ा मंदिर तालाब से होते हुए पुनः लोहार बाबा मंदिर में संपन्न हुई।
पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री हनुमान जी का चोला बदलकर नया चोला धारण कराया गया। पूजन के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य महाआरती की गई।
इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की विशेष मौजूदगी रही l
