A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ज़ोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी व पेशकार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्तागण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। उपजिलाधिकारी व पेशकार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े अधिवक्ताओं ने आज तहसील प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की, मामला तहसील परिसर मौदहा का है।

उपजिलाधिकारी व उनके पेशकार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से आहत अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल की अगवाई में हुंकार भरते हुए जमकर नारेबाजी की। आंदोलित अधिवक्ताओं द्वारा बताया कि उप जिलाधिकारी गुंडागर्दी पर आमादा है।अधिवक्ताओं को ही कोर्ट में न घुसने की चेतावनी देते हुए अभद्रता करते हैं और बात करने गए अधिवक्ताओं संग भी अभद्र व्यवहार कर उन्हें उल्टे पांव वापस होने के लिए विवश कर देते है , अधिवक्ताओं के सम्मान को बार बार पहुंचाई जा रही ठेस अब क्षमा नहीं की जाएगी और जब तक उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह व उनके पेशकार पीयूष सक्सेना का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम तहसील परिसर स्थित राजस्व के सभी न्यायालयों का बहिष्कार करते रहेंगे।अधिवक्ताओं के सम्मान में यह आरपार की लड़ाई है अब इसमें किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन मौदहा के महामंत्री विवेक दीक्षित सहित तमाम पदाधिकारी व भारी तादाद में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!