उत्तर प्रदेश

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शौचालय निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता

आराजी लाइन/वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि निर्माण में मानक के विपरीत दोयम दर्जे की ईंट और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी समाचार प्रकाशित किया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।
विद्यालय में छात्राएं आवासीय रूप से रहती हैं। ऐसे में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निर्माण कार्य की जांच कराने, गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Show More
Back to top button