A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दो बाइकों की सीधी टक्कर, तीन घायल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । दोपहर करीब 1:30 बजे कस्बे के बांदा मार्ग में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास के समीप दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष साथियों संग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दो युवकों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बांदा मार्ग में चेयरमेन धीरेंद्र शिवहरे के आवास के समीप दो बाईकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा एक बाइक में सवार दो युवकों द्वारा बस को ओवरटेक करते समय हुआ। इस घटना में कुरारा निवासी संतोष कुमार (45),कस्बा निवासी टिंकू (25), राजेश (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टिंकू एवं राजेश को अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने ई रिक्शा से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। संतोष का उपचार निजी अस्पताल में किया गया।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!