A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर ।कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में तेरह जोड़ों में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी चुनते हुए जन्म-जन्मांतर तक साथ निभाना का वादा किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद रहकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

रविवार को गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 13 जोड़े एक दूसरे के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर तपोभूमि के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज, श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह सचान,बउआ द्विवेदी, गीता ओमर,डॉ. सुरेश कुमार, योगेश योगी, पवन टेलर, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मुनीर खान ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रजापति ने सभी के प्रति आभार जताते हुए वर वधू को घर गृहस्थी का सामान भेंट करके विदा किया।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!