A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामां की समाज सेवी संस्था द्वारा डॉ भगवान मकरंद का किया अभिनंदन

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां की समाज सेवी संस्था द्वारा डॉ भगवान मकरंद का किया अभिनंदन

कामां –डीग जिले कस्वा कामां में ब्रज कला केंद्र दिल्ली द्वारा दिल्ली के एक समारोह के अंतर्गत ब्रज भूमि कामवन के साहित्यकार एवं कीर्तनकार *डॉ भगवान मकरंद को “*ब्रज विभूति सम्मान*” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉक्टर मकरंद को हवेली संकीर्तन ब्रज की लीलाओं का प्रचार प्रसार व वर्णन तथा साहित्य सृजन के लिए प्रदान किया गया है। डॉक्टर मकरंद ने ब्रजभूमि कामवन का नाम ऊंचाई पर पहुंचाया है। कस्बे की समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप आफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति कामां के पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टर भगवान मकरंद के निवास पर जाकर दुपट्टा माला व प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया।
*कविता पाठ में भी बनाई अपनी पहचान*
डॉ भगवान मकरंद ने कविता पाठ में भी ब्रज भूमि कामवन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर कामवन का नाम रोशन किया है। कविता पाठ करते समय साक्षात मां सरस्वती की पूर्ण कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी हरी कुम्हेरिया उमाशंकर शर्मा गोविन्द खंडेलवाल सुनील तमोलिया मनोज गंगोरा वाले व अन्य साथी उपस्थित रहे व उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!