A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरगुजा – सरस्वती शिशु मंदिर सीतापुर में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस,,,

रिपोर्ट – रवि गोस्वामी सरगुजा छत्तीसगढ़,

सरगुजा- सरस्वती शिशु मंदिर सीतापुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया,कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटिका एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि _”स्वतंत्रता हमें शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें संस्कारवान और राष्ट्रभक्त नागरिक बनकर देश की सेवा करनी चाहिए। सरस्वती शिशु मंदिर ऐसे संस्कारी विद्यार्थी तैयार कर रहा है जो देश का नाम रोशन करेंगे,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और देशभक्ति पर विशेष जोर दिया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। सभी ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Show More
Back to top button