मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सड़क की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

हमीरपुर :सड़क की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। सड़क की मांग को लेकर ‘Zen Alpha’ के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रदर्शन का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और समाचार पत्रों में मामला प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार समेत संबंधित विभागों और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, जिलाधिकारी हमीरपुर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD), अधिशासी अभियंता PWD हमीरपुर तथा वन विभाग को नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि 11 अगस्त को हमीरपुर मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर चंदूपुर ग्राम पंचायत से जुड़े करीब आधा दर्जन मजरों के लगभग 200 छात्र-छात्राएं सड़क की मांग को लेकर तिरंगा हाथ में लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। बरसात के बीच छात्र-छात्राओं को दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई।

मामले का वीडियो और खबरें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा समाचार पत्रों में सामने आने के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने से प्रशासनिक और लोक निर्माण विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें 24 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।