A2Z सभी खबर सभी जिले की

धरमपुरी से मां नर्मदा का जल लेकर हजारों कावड़ यात्री ने मांडू पहुंच कर नीलकंठ महादेव का क्या अभिषेक

धरमपुरी से मां नर्मदा का जल लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे मांडू भगवान नीलकंठ महादेव का किया जल अभिषेक
धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा की कावड़ का हुआ जगह जगह स्वागत
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/श्रावण मास के चौथे वह आखिरी सोमवार को धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ कावड़ यात्रा निकाली। मां नर्मदा के पावन बिलवा मातेश्वर स्थित से नीलकंठ महादेव मांडू मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।
पूर्व विधायक ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में पूरे देश में सनातन संस्कृति के अनुरूप शिव की आराधना की जाती है वहीं आज हमारी कावड़ का 18 वर्ष पूरे हुवे है |
जन भावनाओं से जुड़ाव रखते हुए उन्होंने भी इस भक्तिमय वातावरण में शामिल होकर इलाके में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किया है।
मां नर्मदा की पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ की गई इस यात्रा में पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में एक दूसरे लोगों से मेल जोल बढ़ाने, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक वातावरण बनाने में कावड़ यात्रा अहम है।
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
कावड़ यात्रा का बिलवा मातेश्वर घाट धरमपूरी पर मां नर्मदा की पूजन अर्चन के उपरांत नीलकंठ मंदिर मांडू तक बीच रास्ते में पड़ने वाले ग्रामों और आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंच कर अपनी सहभागिता निभाने के साथ पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा के साथ, साथ चल रहे सभी श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सभी श्रद्धालुओं को फलाहार और चाय पानी की व्यवस्था की गई।
मांडू नीलकंठ मंदिर पहुंचने पर किया शिव अभिषेक
विशाल कांवड़ यात्रा मांडू के प्रसिद्ध प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा के साथ शिवाभिषेक किया। वही इस कावड़ यात्रा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश फौजदार, यूथ कांग्रेस धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक परमार,मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप लीलर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पप्पू भाबर, पार्षद हरे सिंह गावर,पार्षद तुलसीराम गावर,पार्षद सीताराम गावर,यूथ कांग्रेस मांडू नगर अध्यक्ष करण गौरी गावर,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!