A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं उतारते समय युवक गिरा उपचार के दौरान मौत*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

सांकेतिक चित्र

*ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं उतारते समय युवक गिरा उपचार के दौरान मौत*

Related Articles

मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र गांव लालपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं उतार रहा एक युवक अचानक ठोकर खाकर गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए मोर्चरी में पहुंचाया।

थाना क्षेत्र के गांव नरैनीपुर निवासी मनोज दिवाकर (32) सोमवार की सुबह गांव लालपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं उतरवा रहा था। उसके साथ दो अन्य साथी भारत सिंह और नीलम भी थे। गेहूं उतारने के बाद मनोज ने एक बोरी सिर पर रखी और ले जाने लगा। तभी उसे ठोकर लगी और वह जमीन पर जा गिरा। कुछ देर तक जब मनोज नहीं उठा तो साथी उसके पास गए। देखा तो वह अचेत अवस्था में था। मनोज को बेहोश देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक के परिजन भी आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!