A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोटपूतली में पुलिस ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, योग-जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश 125 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, एसपी सतवीर सिंह के निर्देश पर हुआ आयोजन

कोटपूतली बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस द्वारा रविवार को जिला स्तरीय ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण एवं अखिल भारतीय स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित इस कार्यक्रम में योग व जुम्बा के माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली की देखरेख में सुबह 6.30 बजे सरदार राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल कोटपूतली के खेल मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वृताधिकारी राजेन्द्र बुरडक के नेतृत्व में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा व महिला थाना प्रभारी किशनलाल की मौजूदगी में योग व जुम्बा सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र और स्थानीय नागरिकों सहित करीब 125 से 150 लोगों ने भाग लिया। योग सत्र के बाद सरदार स्कूल से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई। रैली अग्रसेन तिराहा, नगर परिषद पार्क, मेन पुलिया से होते हुए एलबीएस कॉलेज के मैदान तक पहुंची। रैली में करीब 60 से 70 साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखना और नशे से दूर रखना है।

Show More
Back to top button