

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दवा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने संगठनात्मक एकता दिखाते हुए बंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के उपरांत दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि दवा कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारिक हितों की रक्षा एवं नियमों के सरलीकरण की मांग उठाई गई।
बैठक में व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, दवा कारोबार में नियमों के पालन तथा व्यापारिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही 20 मई की बंदी को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालकों ने समर्थन दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री सागर मेडिकल स्टोर, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, एंजेल मेडिकल स्टोर, पाल मेडिकल स्टोर, साईं मेडिकल स्टोर, संध्या मेडिकल स्टोर, करुणा मेडिकल स्टोर, विशाल मेडिकल स्टोर, शिवांगी मेडिकल स्टोर, राज मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य मेडिकल स्टोर तथा गौरी मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा अजय प्रसाद, गंगाप्रसाद, प्रेमनारायण, रामकिशोर, रमेश कुमार, लालाराम, जितेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र कुमार, राजकिशोर, रामऔतार, गोपालदास, अनुकूल लाल, संतोष, शिवम पाल, राहुल, अनीस, मंजूषा, अंकित, रितेश, सूरजभान, हिमांशु सहित अन्य दवा व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया।