मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के 10वें दिवस पर जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के 10वें दिवस पर जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

आलीराजपुर से दीपक शर्मा की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत अभियान के 10वें दिवस पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओ में जागरूकता अभियान चलाया गया।साइबर सेल एवं थाना कोतवाली द्वारा पी.जी. कॉलेज, आलीराजपुर के ऑडिटोरियम हॉल में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश वानखेड़े, एसडीओपी श्री अश्विनीकुमार, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोनु सिटोले एवं साइबर सेल प्रभारी दिलीप उपस्थित रहे।

इसी क्रम में थाना उदयगढ़ द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय उदयगढ़, थाना कठ्ठीवाड़ा द्वारा स्थानीय हाट-बाजार, थाना आजाद नगर द्वारा पीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना चांदपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना बखतगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा थाना नानपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्या विहार, नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा “सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास निरंतर जारी रखा जाएगा।संदेश :”सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन””सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।”