अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कटनी। बरही थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम बहिरघटा नदी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड डाली गई। मौके पर महिंद्रा कंपनी के दो लाल रंग के तथा आईसर कंपनी का एक नीले रंग का ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते मिला।
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*
कटनी। बरही थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम बहिरघटा नदी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड डाली गई। मौके पर महिंद्रा कंपनी के दो लाल रंग के तथा आईसर कंपनी का एक नीले रंग का ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते मिला।
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।