खुलासा, ओडिशा में आरोपी के घर से 46 लाख के आभूषण बरामद….500 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा तक जोड़ी कड़ियां,,
सरगुजा – “करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की उठाईगिरी के बहुचर्चित मामले का सरगुजा पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर सेल अंबिकापुर और थाना सीतापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी विश्लेषण और संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय कर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने ओडिशा के गंजाम जिले में एक आरोपी के घर की तलाशी लेकर करीब 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी,
![]()
![]()
![]()


