मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सेवा का संकल्प, रक्तदान से निभाया

सूरजपुर/02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ओड़गी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता…

सेवा का संकल्प, रक्तदान से निभाया
WhatsApp Facebook

सूरजपुर/02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ओड़गी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों से जोड़ा जा रहा है।

स्वयंसेवकों की इस सहभागिता ने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री रंजीत कुमार सातपुते द्वारा विद्यार्थियों को रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और सेवाभावी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिविर में विद्यार्थियों की सहभागिता के समन्वय में डॉ.

राहुल एवं डॉ. अनिल पांडे ने सहयोग प्रदान किया।

गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में पूर्व में रंगोली एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।