

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा/हमीरपुर। शासन के निर्देशानुसार चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत मौदहा कस्बे के कंपोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8) मा. कांशीराम कॉलोनी में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद सईद सिद्दीकी, सहायक अध्यापक फखरुद्दीन, सहायक अध्यापिका खुशबू, सहायक अध्यापिका स्वेता (प्रशिक्षु) सहित अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है, ताकि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।