मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :30 दिवसीय समर इंटर्नशिप का समापन, विधि छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

हमीरपुर :30 दिवसीय समर इंटर्नशिप का समापन, विधि छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय ने प्रतिभागी विधि छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल भी मौजूद रहीं।समारोह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विधि शिक्षा का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझते हुए समाज के प्रति सेवा भावना और न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर, संवेदनशील और उत्तरदायी विधिक पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं को न्यायालयीन कार्यप्रणाली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक साक्षरता और जन-जागरूकता कार्यक्रमों सहित न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंटर्नशिप से उन्हें न्यायिक व्यवस्था को करीब से समझने और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।