मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: ओवरलोड डंपरों के वीडियो पर कांग्रेस का हमला, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर: ओवरलोड डंपरों के वीडियो पर कांग्रेस का हमला, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक ने सोशल मीडिया पर कथित ओवरलोड डंपरों का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में “भाजपा प्रायोजित ओवरलोडिंग का एक सूत्रीय कार्यक्रम” चल रहा है और बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं।सोशल मीडिया पोस्ट में उज्जवल पाठक ने लिखा कि अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मेहरबानी से बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड वाहन पूरे दुस्साहस के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा वाहन किसी प्रभावशाली भाजपा नेता का हो सकता है।कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता इलाज के अभाव में परेशान है, जबकि ओवरलोड वाहनों के कारण लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित तंत्र पर कमीशनखोरी के भी आरोप लगाए।बताया गया कि उज्जवल पाठक राजनीतिक प्रवास से महोबा से देर रात हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित ओवरलोड वाहनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और सरकार को निशाने पर लिया।हालांकि, कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में प्रशासन या भाजपा की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।