मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: “साहब, हमें भी एक घर दिला दो…” वायरल वीडियो पर प्रशासन का एक्शन, जांच में परिवार पात्र मिला

हमीरपुर: “साहब, हमें भी एक घर दिला दो…” वायरल वीडियो पर प्रशासन का एक्शन, जांच में परिवार पात्र मिला
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मौदहा विकासखंड के ग्राम अर्तरा निवासी एक मासूम बच्चे का “साहब, हमें भी एक घर दिला दो…” कहते हुए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति से आवास की मांग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। भावुक कर देने वाले इस वीडियो ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि संबंधित परिवार की पात्रता का परीक्षण करने पर श्रीमती चंदा पत्नी अशोक कुमार, निवासी ग्राम अर्तरा, विकासखंड मौदहा का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची में पहले से शामिल है। लाभार्थी को PMAY-G Beneficiary ID 178168838 आवंटित की गई है तथा पात्रता सूची में उनका क्रमांक 213 है।जांच रिपोर्ट के अनुसार परिवार योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन से जनपद को लक्ष्य प्राप्त होने पर पात्रता सूची के क्रम के अनुसार संबंधित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत किया जाएगा।जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासों का आवंटन शासन की निर्धारित गाइडलाइन एवं उपलब्ध लक्ष्य के अनुसार पूरी पारदर्शिता से किया जाता है और सभी पात्र लाभार्थियों को क्रमवार योजना का लाभ दिया जाएगा।प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विकासखंड या जिला प्रशासन से संपर्क करें। वायरल वीडियो के बाद हुई त्वरित जांच से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित परिवार पात्रता सूची में शामिल है, लेकिन आवास स्वीकृति शासन से मिलने वाले लक्ष्य के अनुसार क्रमवार की जाएगी।