A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे
Trending

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

जमानियां। आज स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां , गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घ़ाटन किया गया।

शिविर के उद्घ़ाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय श्याम पांडेय जी को बनाया गया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ मदन गोपाल सिन्हा,आइक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान करजही द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेविका खुशी जायसवाल ने स्वागत की एवं नाजिया परवीन द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय श्याम पांडेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो.डॉ अरुण कुमार ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी और रासेयो के इतिहास से स्वयं सेवकों को परिचित करवाया। वहीं महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मदन गोपाल सिन्हा ने अपने वक्तव्य में शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का अच्छा माध्यम है। शिविर के दौरान विद्यार्थी श्रमदान का महत्व सीखते हैं। अनुशासित जीवन जीते हैं, विद्यार्थी ग्रामीण विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करें।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने शिविरार्थियों को रा से यो के सिध्दांत वाक्य मुझको नहीं तुझको यह सिध्दांत वाक्य प्रजातांत्रिक ढंग से रहने का सार बताता है।

Related Articles

कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक तिवारी सिंह ने शिविरार्थियों रा से यो के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विजय श्याम पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना में आत्मनियंत्रण व प्रबन्धन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ मदन गोपाल सिन्हा, डॉ राकेश कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार, खुशी जायसवाल, रिया शर्मा, अमरेन्द्र पांडेय व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!